Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2026। पूरे जिले में चल रहे ऑपरेशन नीलकंठ के कारण मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का सख्त रूख है एवं इसी के चलते तस्कर अपनी डील के लिए पुराने अड्डों को छोड़ कर नई नई भीड़-भाड़ वाली जगह तलाश रहे है। ऐसे में इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ भी मादक पदार्थों की तस्करी के केन्द्र में आ गया है एवं श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सक्रियता के साथ इनके खिलाफ कार्रवाही की जा रही है। इन्हीं कार्यवाही के चलते श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने करीब 1 किलो अफीम जब्त की है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस की गाडियां चुनावी तैयारियों में एवं एक गुमशुदगी के प्रकरण में घूमचक्कर पर दो-तीन चक्कर लगा चुकी थी। इसी दौरान करीब 3 बजे एक युवक घूमचक्कर पर बने हुए टॉयलेट के पास एक बैग फेंक कर भाग गए। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर कांस्टेबल पुनीत कुमार एवं अन्य टीम पहुंची व बैग को खोल कर देखा तो उसमें अफीम भरी हुई थी। इसके बाद थाने से एसआई राजेन्द्र प्रसाद सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा एवं संदिग्ध बैग को अपने कब्जे में लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अफीम की ड़ील घूमचक्कर पर ही होनी थी एवं पुलिस की सक्रिय गाड़ियों को देख कर तस्कर घबरा गए एवं बैग फेंक कर भाग छूटे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बैग फेंकने वालों की तलाश करने में जुट गई है। बैग में करीब 1 किलो के आस पास अफीम मिली है। पुलिस आगामी कार्यवाही एंव मामला दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है।