August 21, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 21 अगस्त 2026। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के सत्र 2026-27 की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह मालू भवन में साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभातेयुप के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम मालू के नेतृत्व में मंत्री पियूष बोथरा, उपाध्यक्ष प्रथम रजत सिंघी, सहमंत्री प्रथम सुमित बरडिया, सहमंत्री द्वितीय दीपक सेठिया, संगठन मंत्री गौरव बोथरा एवं कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने अपने दायित्वों की शपथ ली। कार्यसमिति सदस्यों ने भी संगठन, सेवा और समाज के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में अभातेयुप के राष्ट्रीय सहमंत्री द्वितीय अंकुर लूनिया, नॉर्थ जोन इंचार्ज जीतेश पोखरणा, राष्ट्रीय सह-प्रभारी ललित राखेचा, ATDC राष्ट्रीय प्रभारी पीयूष लूनिया, MBDD राज्य संयोजक विजेंद्र छाजेड़, नेत्रदान राज्य प्रभारी लोकेश सेठिया तथा अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य पारस बैद की विशेष उपस्थिति रही।
नवगठित परिषद ने आगामी सत्र में युवाशक्ति, युवावाहिनी, युवालोक, महाप्रज्ञ मेडिकल, नेत्रदान पखवाड़ा एवं मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने का संकल्प लिया। समारोह में नेत्रदान पखवाड़ा एवं MBDD अभियान के बैनरों का अनावरण भी किया गया।
साध्वी लक्ष्यप्रभा ने मंगल उद्बोधन में युवाओं को आध्यात्मिकता, अनुशासन, सेवा और संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय सहमंत्री अंकुर लूनिया ने परिषद की राष्ट्रीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यसमिति में ये सदस्य शामिल — हनुमान नाहटा, उदित मालू, प्रवीण बोथरा, सुमित नाहर, विकास दूगड़, यश पारख, ऋषभ झाबक, संजय पुगलिया, सुमित श्यामसुखा, रोशन सिंघी, पवन डागा, सुरेश सुराना, यश गंग, रौनक पारख, प्रदीप नाहटा, नीरज डागा, हर्ष गंग, कुमुद गिया एवं विनय कुंडलिया ने भी शपथ ग्रहण की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला भी आयोजित हुई। इसमें करीब 24 भाई-बहन के जोड़ों ने भाग लिया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और तिलक कर पारिवारिक संस्कारों एवं मूल्यों का संदेश दिया। कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण समारोह को जैन संस्कारक प्रदीप पुगलिया, प्रमोद बोथरा, पियूष बोथरा एवं चमन श्रीमाल ने सम्पन्न करवाया। कार्यक्रम में सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल से मधु झाबक, कन्या मंडल से प्रेक्षा पुगलिया एवं अणुव्रत समिति से अशोक झाबक ने विचार रखे। सुमित बरडिया एवं चमन श्रीमाल ने गीतिका प्रस्तुत की। मंच संचालन विशाल बोथरा ने किया। अध्यक्ष विक्रम मालू ने अतिथियों, राष्ट्रीय नेतृत्व, श्रावक-श्राविकाओं एवं परिषद सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई टीम सामूहिक भावना, अनुशासन और सेवा के संकल्प के साथ कार्य करते हुए युवाओं को रचनात्मक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ेगी। समारोह में तेरापंथ समाज, युवक परिषद, तेरापंथी सभा, महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल, अणुव्रत समिति सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवा उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन कार्यशाला में 24 ने लिया भाग — कार्यशाला में मनोज पारख-मंजू बोथरा, तमन्ना झाबक-ऋषभ झाबक, मुदित पुगलिया-हिमांशी पुगलिया, विशाल बोथरा-गुंजन बोथरा, युवराज चोपड़ा-मन्नत चोपड़ा, विक्रम मालू-अंजु संचेती, काव्यांश बोथरा-प्रीयल बोथरा, संयम भंसाली-गरिमा भंसाली, सुमित बरड़िया-मनसा बरड़िया, अरिहन्त बोथरा-दृष्टि बोगरा, मयंक पुगलिया-प्रेक्षा पुगलिया तथा यश चोपड़ा-संपत देवी मालू ने सहभागिता की।