






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2026। दिल्ली जाने वाले युवकों को रोकने का मामला शुक्रवार से अब तक क्षेत्र में चर्चाओं में छाया है।
पुलिस ने कुल 9 युवकों को दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने से रोका है। एसएफआई के छात्र नेता लिखमादेसर निवासी मुकेश ज्याणी को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। वहीं भीम आर्मी के बिग्गा निवासी 20 वर्षीय रामचंद्र मेघवाल, 21 वर्षीय टीकूराम मेघवाल, 32 वर्षीय घनश्याम रेगर, 29 वर्षीय राधेश्याम रेगर, कालूबास निवासी सुभाष जावा, 19 वर्षीय थानाराम मेघवाल, आजाद पार्टी के 18 वर्षीय श्रवणराम मेघवाल को दिल्ली जाने से रोक लिया। देर रात पुलिस ने इन्हें पकड़ कर थाने में बिठाया।
वहीं दूसरी ओर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया भी रात को पुलिस स्टेशन पहुंचे व पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहें युवाओं को रोकने की निंदा की। वहीं एसएफआई पदाधिकारियों ने युवाओं को शांतिभंग में पकड़ने का जमकर विरोध जताया है।



