July 25, 2026
IMG-20260725-WA0159

1- श्रीडूंगरगढ़ के संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कृति युवा संस्था द्वारा व्यवसायी संतोष कुमार पारख को हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी में राजस्थान गौरव अवार्ड 2026 दिया जाएगा। विदित रहें पारख को होटल व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर ये अवार्ड दिया जा रहा है। ये अवार्ड पारख को राजस्थान राज्यपाल के हाथों जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में दिया जाएगा। पारख दिवंगत बच्छराज पारख के पुत्र व व्यवसायी मोहनलाल सिंघी के दामाद है। मोमासर बास निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी जुगल तावणियां सहित अनेक जानकारों व मित्रों ने पारख को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संतोष कुमार पारख को मिलेगा राजस्थान गौरव अवार्ड-2026, क्षेत्र से जानकारों ने दी बधाई।

2-गांव बिग्गा में आज होगा भव्य जागरण, तैयारी पूरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में आज मालाबास के बिग्गाजी व हनुमानजी मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पुजारी देवीलाल रंगा ने बताया कि जागरण में मूलचंद चौधरी एंड पार्टी फतेहपुर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन समिति के सदस्य सीताराम जाखड़, कालूराम डूडी, मोहनराम जाखड़, हीराराम जाखड़, रामकिशोर, हड़मानाराम डूडी, धन्नाराम डूडी, बाबूलाल जाखड़, बजरंगलाल जाखड़ सहित अनेक युवा आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग दे रहें है।

3-बीकानेर दिल्ली सराय ट्रेन आज निर्धारित समय से डेढ़ घंटे लेट होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिंक रेक की देरी के कारण बीकानेर दिल्ली सराय रेलसेवा प्रभावित होगी। गाड़ी संख्या 22464, बीकानेर – दिल्ली सराय रेलसेवा आज, 25 जुलाई 2026 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय 18.10 बजे के स्थान पर 01 घंटे 30 मिनट की देरी से 19.40 बजे प्रस्थान करेगी।