July 25, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2026। छात्र नेता मुकेश ज्याणी सहित शांतिभंग में नौ गिरफ्तार युवकों को पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया जहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
दिल्ली प्रदर्शन के लिए रवाना होने से पहले लिखमादेसर निवासी मुकेश ज्याणी, भीम आर्मी के बिग्गा निवासी 20 वर्षीय रामचंद्र मेघवाल, 21 वर्षीय टीकूराम मेघवाल, 32 वर्षीय घनश्याम रेगर, 29 वर्षीय राधेश्याम रेगर, कालूबास निवासी सुभाष जावा, 19 वर्षीय थानाराम मेघवाल, आजाद पार्टी के 18 वर्षीय श्रवणराम मेघवाल को पकड़ा व शनिवार को सभी को रिहा कर दिया गया है। विदित रहें पुलिस ने दिल्ली जाने से रोकने की कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। मुकेश को उपजिला अस्पताल से उपचार के बाद एसडीएम कोर्ट लेजाया गया। तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा के सामने पेश करने के बाद सभी नौ युवकों को रिहा कर दिया गया है।