June 13, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2026। क्षेत्र के कच्चे ग्रामीण रास्तों पर अवैध शराब बेचने का अवैध कारोबार जगह जगह फल फुल रहा है। गुरूवार रात पुलिस ने दो दिशाओं में दो कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए कच्चे रास्तों पर शराब बेच रहें दो युवकों को गिरफ्तार किया और दोनों से कुल 94 पव्वे अवैध शराब भी जब्त की।
गांव बिग्गाबास रामसरा की दक्षिण पूर्वी रोही में बीती रात 7.30 बजे एएसआई देवाराम टीम के साथ गश्त करते हुए पहुंचे। यहां कच्चे मार्ग पर स्थित एक खेत के पास शराब बेचने की फिराक में कट्टे में शराब लेकर खड़ा इसी गांव के पप्पूसिंह राजपूत का पुलिस को देखकर मौके से भाग छूटा। पुलिस ने पीछा किया परंतु आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। पुलिस दल ने मौके से 48 पव्वे अवैध शराब के जब्त किए। पुलिस ने आबकारी अधिनयिमों के तहत आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।
वहीं गांव गुसाईंसर बड़ा में माताजी मंदिर के पास कच्चे रास्ते पर एएसआई राजकुमार अपने पुलिस दल के साथ गश्त करते हुए पहुंचे। यहां रात करीब 8.30 बजे शराब बेचने की फिराक के खड़े सेरूणा निवासी बीरबल नायक को घेरा डालकर गिरफ्तार किया और आरोपी से 46 पव्वे शराब बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई देवाराम को सौंप दी है।