July 28, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2026। आगामी 5 अगस्त को उपखंड मुख्यालय पर ट्रोमा की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में बिना राजनीति के हर एक नागरिक से शामिल होने का आह्वान लेकर आंदोलन के सूत्रधार युवा नेता हरिराम बाना गांव गांव पहुंच रहें है। बाना ने गांवो में आयोजित जनसंपर्क सभाओं में ग्रामीणों से क्षेत्रहित में ट्रोमा की आवाज उठाने और सड़क दुर्घटनाओं में समय पर उचित ईलाज मिल सके इसके लिए 5 अगस्त को ट्रामा आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने इस मांग को न्यायसंगत बताते हुए आवाज उठाने को आमजन का हक बताया। मंगलवार को आंदोलन आह्वान रथ क्षेत्र के गांव जैसलसर, अभयसिंहपुरा, बिग्गा, सातलेरा, कितासर बीदावतान, कितासर भाटियान, शीतलनगर, धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, रामसरा, अमृतवासी, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर गुसाईंसर पहुंचा और सभी गांवो में ग्रामीणों व युवाओं ने मांग को उचित बताते हुए समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस दौरान संपर्क दल में बाना के साथ भगवाननाथ कलवानियां, जगराम बाना, ओमप्रकाश डोगीवाल, मोशीन खान, दिनेश पिलानियां, सुभाष, नारायण डूडी, बुधराम गांधी, लालचंद कड़वासरा, डूंगर सिंवर, बीरबल साईं, नरेंद्र धतरवाल, शंकर नायक, बाबूलाल गोदारा, गणेश खिलेरी, मनोज गोदारा, घनश्याम डूडी, नारायणनाथ कलवानिया शामिल रहें।
वहीं गांव जैसलसर में पप्पूराम गोदारा, मुखराम गोदारा, बाबूलाल नाई, भैराराम चाहर, गोपालराम चाहर, सुरजाराम चाहर, धर्मपाल, विक्रमसिंह, रतन चाहर, अभयसिंहपुरा में बाबूलाल जाखड़, किशनदास स्वामी, लेखराम जाखड़, राकेश जाखड़, धर्माराम नायक, कुशलाराम जाखड़, गोपाल महिया, अमराराम, चुनीलाल जाखड़, केशराराम जाखड़, कितासर में लालचंद पूनिया, मदन, रामानंद पूनियां, ज्ञानाराम पूनियां, श्यामसुंदर पूनियां, भेराराम, रामप्रताप पूनियां, मनीष माली, सातलेरा में रामधन जाखड़, सरजीत जाखड़, सहीराम भुवांल, नंदकिशोर तावनियां, भिखाराम जाखड़, परमाराम जाखड़, श्रवणराम जाखड़, खिंयाराम तर्ड, शीतलनगर में आदुराम मेघवाल, सुभाष मेघवाल, रामकुमार, हंसराज, गांव धीरदेसर चोटियान किशनलाल चोटिया, बाबूलाल चोटिया, रामचंद्र चोटिया, चुनीलाल बारोटिया, रामप्रताप चोटियां, ओमप्रकाश सारण, बाबूलाल सहू, शंकरलाल चोटियां, चुनीलाल बारोटिया, कुंतासर में रामकरण सहू, सुखराम सहू, लालाराम सहू, ओमप्रकाश जांगू, आशुराम जांगू, मोहनराम सारण, मालाराम सहू, बुधराम फौजी, शेराराम जांगू, बिग्गा बास रामसरा में लिछमनराम जाखड़, दौलतराम जाखड़, श्रवणराम जाखड़, श्रवण कड़वासरा, किशनलाल सारण, राजूराम गिला, सुरजाराम सारण, रामचंद्र चाहर, कानाराम ओला, मुखराम गिला, मदनलाल आचार्य, हीराराम सहू, गांव अमृतवासी देवराम ज्याणी, धनाराम डूडी, ओमप्रकाश बिरड़ा, परताराम ज्याणी, रामेश्वर लाल कड़वासरा, ज्ञानाराम गोदारा, जैसाराम ज्याणी, बाबूलाल भांभू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कुंतासर
बिग्गाबास रामसरा
सातलेरा
कितासर
शीतलनगर
धीरदेसर चोटियान