June 4, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 सितबंर 2020। नेशनल हाईवे पर एक गाय को बचाते हुए शनिवार को सेना के दो अफसरों ने अपनी जान गंवा दी और आज गांव सातलेरा के पास दो गायों के प्राण कार की टक्कर से मौके पर ही चले गए। यहां एक ऑवर स्पीड कार ने दो गाय को टक्कर मारी जिसमें दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की चालक सुरक्षित है। टाइम्स के जागरूक पाठक श्रीडूंगरगढ निवासी कन्हैयालाल शर्मा ने यहां से गुजरते हुए अपने सामने हुए इस कार एक्सीडेंट के फोटो व घटनाक्रम टाइम्स तक पहुंचाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा के पास मारुति कार ने दो गायों को टक्कर मारी जिसमें दोनों की मौके पर ही जान गई
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण भी एकत्र हो गए है व चालक सुरक्षित है। ( फोटो- कन्हैयालाल शर्मा)