


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2026। चारों और हद पार प्रतिस्पर्धा वाली राजनीति के इस दौर में क्षेत्र के गांव बाना से एक प्रेरणीय खबर आई है। गांव के हित में सरपंच ने निर्विरोध सरपंच चुनने का आह्वान करते हुए गौशाला में लाखों रूपए का सहयोग देकर एक नई पहल की है। मंगलवार सुबह सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना ने ग्राम पंचायत के सभी मौजिज लोगों को एकत्र किया। बाना ने अपने कार्यकाल के छह सालों में सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। बाना ने गांव में निर्विरोध सरपंच बनाने की परंपरा को निभाने आह्वान करते हुए राजनीति से ऊपर गांव की एकता को रखने का संदेश दिया। सरपंच का संदेश सुनकर कई बुजुर्ग ग्रामीण भावुक हो गए। बाना ने सभी ग्रामीणों को एकजुट रहने और ग्रामीणों के निर्णय में तन मन से साथ देने का वादा किया। बाना ने कहा कि यदि छह साल के कार्यकाल में किसी का कार्य नहीं हो करवा पाए है तो उनसे क्षमा मांगते है। इस पर पांडाल तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर बाना ने गांव की गौशाला में पांच लाख इक्यावन हजार रूपए का सहयोग सौंपा। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इस पहल को गांव के लिए अभिमान व गर्व की बात होना कहा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव बाना में निर्विरोध सरपंच चुनाव की परंपरा रही है। गांव में बिंझाराम बाना पंचायती राज के शुरूआती दौर में निर्विरोध सरपंच रहें। भंवरलाल बाना 2010 सर्वसम्मति से निर्विरोध सरपंच रहें व 2020 में निर्विरोध सरपंच बने रामरख बाना (ओमप्रकाश बाना)। अब भी बाना ने सरपंच का निर्विरोध चुनाव कर गांव में निर्विरोध सरपंच चुनाव की परंपरा को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। गांव के बुजुर्ग ग्रामीणों ने बाना की पहल का स्वागत किया व इसे प्रेरणीय बताया।







