Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2026। क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर में पुजारी का काम देखने वाले 55 वर्षीय अधेड़ ने 5वीं में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म किया व बालिका के गर्भवती होने पर रविवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व आज उसे न्यायालय में पेश करेंगे। पुलिस ने मामले में पीड़ित बालिका का मेडिकल करवाया। वहीं दूसरी ओर इस घटना के पश्चात ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मंगलवार को मंदिर में सामूहिक बैठक की और मंदिर में पूजा व्यवस्था बदलने की मांग की। ग्रामीणों ने मंदिर में हाईटेक कैमरे लगाने, मामले की पूर्ण जांच करने की मांग की। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन की ओर से तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ भी मौके पर पहुंचे। जिन्हें ज्ञापन देते हुए ग्रामीणों ने मामले में एक से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह जताया व सभी पहलुओं की विस्तार से जांच करने की मांग की। ग्रामीणों ने मंदिर में व्यवस्था के लिए नई कमेटी का गठन करने व पुजारी बदलने की भी मांग की। इस पर तहसीलदार ने पुजारी बदलने का आश्वासन दिया। बता देवें घटना के बाद से ही गांव में रोष है व मंदिर में पूजा व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा ही करवाई जा रही है। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।