Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 25 अगस्त 2026। बरसात नहीं होने और पर्याप्त व गुणवत्तापूर्ण बिजली नहीं मिलने से क्षेत्र में मूंगफली की फसल प्रभावित हो रही है। फसल को लगातार नुकसान की आशंका के बीच किसानों का सब्र टूटने लगा है। मंगलवार सुबह गांव धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर व उदासर के किसान सुबह धीरदेसर पुरोहितान स्थित जीएसएस पहुंच गए और बिना ट्रिपिंग के पूरी बिजली उपलब्ध करवाने की मांग रखी। किसानों की मांग पर जीएसएस कार्मिकों ने अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन दोपहर तक सक्षम अधिकारी से बातचीत नहीं होने पर किसानों में नाराजगी बढ़ गई। किसान जीएसएस के बाहर धरने पर बैठ गए और मौके पर तंबू भी तान दिया। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि मूंगफली की फसल को इस समय पर्याप्त सिंचाई की जरूरत है, लेकिन बार-बार बिजली ट्रिपिंग होने से सिंचाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बिना ट्रिपिंग के पूरी बिजली उपलब्ध करवाने को लेकर समाधान नहीं होगा, वे जीएसएस से नहीं हटेंगे। जीएसएस कार्मिक ने विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने जीएसएस के बाहर दिया धरना, जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह से दोपहर तक सुनवाई नहीं होने पर ताण लिया तंबू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह जीएसएस के बाहर आकर बैठे किसान मांग रहें है पूरी बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोपहर तक आते गए किसान, हरहाल में की समाधान की मांग।