July 17, 2026
IMG-20260717-WA0113

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। राज के असर से हुए तबादलों में स्थानीय सत्ता के कोपभाजन का शिकार बने राजस्व विभाग के 10 कार्मिकों को न्यायालय ने सहारा दिया है। राज ने इन कार्मिकों का तबादला जैसलमेर, चितौड़गढ़, अनूपगढ़ जैसे दूरस्थ इलाको में किया था लेकिन कार्मिक रिलीव होने के बजाय न्यायालय की शरण मे चले गए। इन सभी की पैरवी करने वाले हाई कोर्ट के एडवोकेट अन्नाराम गोदारा ने बताया कि न्यायाधीश नूपुर भाटी ने भू अभिलेख निरीक्षक शंकर जाखड़, पटवारी तनुज कालेर, लीला स्वामी, पुष्पा सिद्ध, मनोज मीणा, संदीप कुमार, राकेश कुमार, सुनीता चौधरी, रामचन्द्र जाट, मैना कुमारी के स्थानांतरण रद्द करते हुए निरस्त कर दिए है। कोर्ट का आदेश आने के साथ ही क्षेत्र में चर्चाओं के बाजार में माहौल गरमा गया है।