






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। नीट 2026 में क्षेत्र के सितारों ने सलेक्शन हासिल कर अपने परिवारों का और क्षेत्र का मान बढाया है। उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने नीट 2026 में अपना लोहा मनवाया है। गांव लाखनसर के दो युवाओं ने परीक्षा क्रेक कर डॉक्टर बनने की दिशा में सबसे अहम पड़ाव पार कर लिया है। गांव के सुरेंद्र पुत्र सांवरमल बांगड़वा ने 720 में से 600 अंक अर्जित किए है। वहीं इसी गांव के राजेंद्र नाथ पुत्र मांगीनाथ ने 576 अंकों के साथ सलेक्शन हासिल कर लिया है। दोनों युवाओं की सफलता पर परिजनों ने प्रसन्नता जताई वहीं जानकारों व मित्रों ने इन्हें शुभकामनाएं दी है। गांव ठुकरियासर निवासी पूजा पुत्री सहीराम गोदारा ने 570 अंकों के साथ नीट 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव की बालिकाओं के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। पूजा को ग्रामीणों ने बधाई देते हुए डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करने की शुभकामनाएं दी। पूजा के परिवार में उत्सव का सा माहौल रहा व जानकारों व मित्रों ने उन्हें बधाई दी।










