






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2024। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद चले तबादलों के दौर के अंतिम चरण में आखिर श्रीडूंगरगढ़ और शेरुणा थानाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। गुरुवार देर रात निकाले गए आदेश में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने जिले में 8 सीआई और 11 एसआई के तबादले किये हैं। इस लिस्ट में अभी डीएसटी इंचार्ज की सेवाएं दे रहे इंद्र कुमार को श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी लगाया गया है वहीं निवर्तमान श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक विश्नोई को जिला कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार एसआई पवन शर्मा को शेरुणा थानाधिकारी लगाया गया है और शेरुणा के निवर्तमान थानाधिकारी इंद्रलाल को श्रीडूंगरगढ़ थाने में लगाया गया है। एसपी द्वारा सीआई, एसआई के अलावा एएसआई, हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल स्तर के भी 81 तबादले किये गए हैं। इस लिस्ट में एएसआई ईश्वरसिंह को देशनोक थाने से शेरुणा थाने में लगाया गया है एंव कांस्टेबल विनोद कुमार, सुनील कुमार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में लगाया गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने से कांस्टेबल गोरखाराम को नयाशहर थाने में भेजा गया है। पूर्व में श्रीडूंगरगढ़ से नोखा स्थानांतरित किये गए कांस्टेबल श्रीकिशन Zero पुलिस लाइन में और व्यास कॉलोनी से श्रीडूंगरगढ़ स्थानांतरित की गई महिला कांस्टेबल सुनिता को बीकानेर सदर थाने में भेजा गया है।




