श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2026। एक पति ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी, सास व साले के खिलाफ उसके कार्यस्थल पर आकर उसे अपमानित करने, कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में विकास निर्वाण निवासी चूरू ने अपनी पत्नी ऋतु, सास जशोदा पत्नी दौलतराम ढालिया, साला संदीप निवासी श्रीगंगानगर के खिलाफ प्रताड़ित व तंग परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी बैंक में उपप्रबंधक के रूप में सेवारत है। उसका विवाह 14 अक्टूबर 2021 में ऋतु से हुआ। विवाह के बाद से ही पत्नी व उसके परिजनों ने लाखों रूपए मांगने शुरू कर दिए। जब उसने रूपए नहीं दिए तो ऋतु ने पत्नी के तौर पर मेरे साथ रहने से मना कर दिया और साफ शब्दों में तलाक मांगना शुरू कर दिया। पत्नी व उसके परिजनों ने उसे व उसके परिजनों को गंदी गालियां निकालते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोपियों ने 22 मई 2026 को उसके खिलाफ श्रीगंगानगर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का झूठा मामला दर्ज करवाया। उस समय आरोपी पत्नी ने घर से सारे गहने लेकर राजीनामा कर लिया और श्रीडूंगरगढ़ में उसके साथ करीब डेढ़ माह रही। इस दौरान उसने क्लेश रखा और हर छोटी छोटी बात पर उसे तंग परेशान करती रही। 20 सितंबर 2026 को आरोपी पत्नी झगड़ा कर पीहर चली गई। परिवादी के बुलाने पर 12 अक्टूबर 2026 को आरोपी उसके कार्यस्थल बैंक आए और स्टाफ के सामने गंदी गालियां देते हुए अभ्रद व्यवहार किया। जब उसने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। परिवादी बैंक से निकलकर थाने की ओर जाने लगा तो आरोपियों ने पीछा कर उसके साथ मारपीट की। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के उग्र व्यवहार के चलते उसे मामला दर्ज करवाना पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बेगाराम को सौंप दी है।