श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2026। दिन दहाड़े श्रीडूंगरगढ़ शहर में एक घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरों के हत्थे चढ़ गई और चोर बाइक ले गए।

आड़सर पुरोहितान की रोही में काश्तकार किसान कालूदास स्वामी निवासी भोजासर बड़ा की बाइक 1 नवंबर को दोपहर उसकी आड़सर बास में स्थित घर के आगे से करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 1 नवंबर को 11 बजे करीब दो लड़के मोटरसाइकिल पर आए। एक लड़का मोटरसाइकिल लेकर आया और दूसरा लड़का परिवादी की मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गणेशाराम को दी है।