श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2026। शनिवार को बाजार खासी रौनक रही और लोगों ने जमकर दीपावली की खरीददारी की। बाजार की सभी गलियां और दुकानें ग्राहकों से गुलजार नजर आई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शांति व सुरक्षा हेतु शनिवार व रविवार को बाजार में चप्पे चप्पे पर जवानो की तैनाती की है।
मुख्य बाजार में व्यवस्था के लिए लिए वाहनो का प्रवेश बंद कर दिया गया है। जिससे बाजार में पैदल आवागमन बाधित ना हो। वहीं यातायात बिगाड़ने वालों, असामाजिक तत्वों और अवांछित हरकते करने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने करीब डेढ दर्जन स्थानों पर पुलिस जवानो की तैनाती की है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि घूमचक्कर सर्किल से सब्जी मंडी, टैक्सी स्टेंड, एसबीआई बैंक, उपजिला अस्पताल, हाईस्कूल रोड, घास मंडी, रानी बाजार, विजय स्टोर, गांधी पार्क, अमीर पट्टी में जवानों को तैनात किया गया है। वहीं पैदल गश्ती दल बनाएं है जो शनिवार व रविवार को बाजार में पैदल गश्त करते हुए नजर रखेंगे। विदित रहें इससे पूर्व शनिवार सुबह थानाधिकारी ने पूरे दल बल के साथ बाजार का राउंड लिया और व्यवस्था सुचारू के निर्देश दिए।
वाहन चालक हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस द्वारा मुख्य बाजार में अनेक रास्ते पोल व बेरिकेट्स लगाकर बंद कर दिए है जिससे अनेक वाहन चालक परेशान हुए। वहीं बता देवें रविवार को भी यही व्यवस्था रहेगी। बाजार में पैदल ग्राहकों व राहगीरों के लिए खुला रखा गया है। वाहन चालकों को घूम कर आना जाना पड़ा। वहीं गांवो से आने वाले वाहन भी बाजार के बाहर ही खड़े हुए और खरीददारी पैदल ही पूरी की गई।

1007814925-6JcMq2ZC.webp