नवनिर्वाचित सरपंच मनफूल गोदारा ने संभाला कार्यभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोमासर के नवनिर्वाचित सरपंच मनफूल गोदारा ने आज पंचायत भवन में पदभार ग्रहण किया। गोदारा ने शपथ ग्रहण करते हुए गांव के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सरिता संचेती ने गोदारा को शुभकामनाएं देते हुए कार्यभार सौंपा। समारोह में उपसरपंच पन्नालाल वाल्मीकि सहित सभी 29 वार्ड पंचों का सम्मान किया गया। बाबूलाल गर्ग ने बताया कि समारोह समारोह में बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण और युवा शामिल हुए।
सरपंच विद्या कंवर का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत पुंदलसर की नवनिर्वाचित सरपंच विद्या कंवर का साफा व नोटों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान राधा देवी, जीवनी देवी, मनीषा गोदारा, अन्नाराम गोदारा, रामकरण गोदारा, धन्नाराम गोदारा, सांवरमल गोदारा, पवन गोदारा, दुलाराम गोदारा, बजरंग गोदारा, रामनिवास गोदारा, करणीसिंह शेखावत सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें। सरपंच ने सभी का आभार जताया।
