श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2026। लोकतंत्र की पाठशाला में सोमवार को नन्हे मतदाताओं ने मतदान का पाठ सीखा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रानासर नरूकान में बाल संसद चुनाव के दौरान विद्यार्थियों ने बैलेट पेपर से मतदान किया, अंगुलियों के नाखूनों पर अमिट स्याही लगवाई और मतगणना की प्रक्रिया को करीब से समझा। चुनाव में पूनम कंवर ने 34 मत प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री पद के लिए पूनम कंवर, नवरंगलाल, रामनिवास और राजवीर सिंह चुनाव मैदान में थे। कुल 84 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना दो बार की गई तथा एक मत खारिज हुआ। परिणाम घोषित होने पर ऋतु चौधरी ने पूनम कंवर को बाल संसद का प्रधानमंत्री घोषित किया। इसके बाद उन्हें शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र सौंपा गया।

निर्वाचन प्रक्रिया में निभाई जिम्मेदारियां
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव के दौरान ऋतु चौधरी ने रिटर्निंग अधिकारी की भूमिका निभाई। अनिता कालेर मतदान अधिकारी प्रथम, वीरेन्द्र दाधीच मतदान अधिकारी द्वितीय, कमला देवी मतदान अधिकारी तृतीय तथा सुनीता ने जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी निभाई। पूरी प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। बाल संसद चुनाव के माध्यम से बच्चों ने मतदान की गोपनीयता, मतगणना, चुनाव परिणाम और लोकतांत्रिक व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

1b5680f3-d68a-4570-9bcb-8cb57b8b9ae4-GJNsaQyp.webp61fa6745-c078-416e-b395-e10f25a51088-CitSyUyL.webp8730acc5-ef86-443e-84a9-a619d45f091a-LT5RU94D.webpb63e1b03-5338-4f18-8318-8841d7dc004a-nWK3hxPp.webpbf4abb50-b00e-48fc-bc30-525cdf5c558a-TMbjN4Jj.webpcc08753d-465e-4dc9-aff7-8e74c8e2eab9-SztLsCqT.webp