श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2026। पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों में सोमवार को सभी वार्डों में चुनावी रण में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया गया है। दोनों ही समितियों के अधिकांश वार्डों में कांग्रेस व भाजपा के लिए माकपा व रालोपा चुनौती बनकर डटी है। कुछ वार्डों में निर्दलीय भी मुकाबलो को रोमांचक बना रहें है। श्रीडूंगरगढ़ पं.स. में 7 और रीड़ी पं.स. क्षेत्र में 4 निर्दलीय चुनावी मैदान में आ डटे है। इस बार ग्रामीण जनता के पास परंपरागत दो से अधिक विकल्प मिले है, और गांवो में चौपालों पर चर्चा अब केवल चुनावों की ही हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ पं.स. के लिए सोमवार को पर्चा उठाने के बाद शेष प्रत्याशियों को रिर्टनिंग अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने चुनाव चिह्नों को आवंटन किया। श्रीडूंगरगढ़ पं.स. में रालोपा, माकपा, भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों को क्रमश: बोतल, हथौड़ा हंसिया और सितारा, कमल व हाथ के चुनाव चिह्नों का आवंटन कर किया गया। वहीं पांच निर्दलियों को सेब चुनाव चिह्न मिला है। वार्ड 1 में निर्दलीय श्रवण कुमार को सेब का चुनाव चिह्न दिया गया है। वार्ड 11 में निर्दलीय मीरा प्रकाशनाथ, वार्ड 12 निर्दलीय असमान कंवर मालमसिंह, वार्ड 13 में निर्दलीय सरिता प्रेमदास, वार्ड 14 में नीलेश्वरी विशाल सिद्ध, वार्ड 17 में तुलछा अमेदाराम को अलमारी का चुनाव चिह्न दिया गया है। वार्ड 18 में छगनी रामेश्वरलाल को अलमारी, वार्ड 19 में सोहनराम भैराराम को सेब दिया गया है।

रीड़ी पंचायत समिति के चुनावों चिह्नों का आवंटन आरओ दमंयती कंवर ने चुनाव चिह्नों का आवंटन किया। इस क्षेत्र में रालोपा, माकपा, भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों को परंपरागत पार्टी चिह्नों का आवंटन किया गया। रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में चार निर्दलीय चुनाव मैदान में है और इनमें दो को सेब, एक को फ्रॉक, एक को अलमारी के चिह्न दिए गए है। वार्ड 4 में निर्दलीय पूनमचंद को सेब और विनोद कुमार को फ्रॉक चुनाव चिह्न मिला है। वार्ड 12 में निर्दलीय उमी को अलमारी का चुनाव चिह्न मिला है। वार्ड 15 में निर्दलीय रामनिवास को सेब का चुनाव चिह्न दिया गया है।