श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2026। सोमवार को विधायक ताराचंद सारस्वत पंचायती राज चुनाव प्रचार के लिए ग्रामीण दौरे पर रहे। इस दौरान गांव बिग्गा की मुख्य गुवाड़ में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में अवैध शराब धड़ल्ले से बिकने की शिकायत करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि मुख्य बाजार जैसे स्थान पर अवैध शराब बिक्री हो रही है, जिससे आमजन, दुकानदार, महिलाएं, स्कूल जाती बालिकाएं, आंगनबाड़ी जाने वाली गर्भवती महिलाएं इनकी बेअदबी का शिकार हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी शिकायत देकर रोकने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर इसे तुरंत बंद करवाया जाए। विधायक सारस्वत ने मौके से ही पुलिस अधिकारियों को फोन कर यहां शराब नहीं बेचा जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि शराब के नशे के कारण लगातार अपराध बढ़ रहें है। ऐसे में पुलिस प्रभावी कार्रवाई कर आमजन के हित में कार्य करें।