श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के गांव बिग्गा में रेवंतराम शर्मा और वीरेंद्र सारस्वत की प्रथम पुण्यतिथि पर आगामी 2 नवंबर को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन तावणियां पंचायत भवन में होगा। इसे लेकर सोमवार सुबह पोस्टर विमोचन के साथ गांव में प्रचार अभियान शुरू किया गया। आयोजकों ने युवाओं की अलग-अलग टोलियां बनाकर उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिकाधिक रक्तदाताओं को शिविर तक लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। बिग्गा सहित आसपास के गांवों के युवाओं से भी रक्तदान कर मानव सेवा में भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है।
मानव सेवा को समर्पित होगी पुण्यतिथि
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उल्लेखनीय है कि रेवंतराम शर्मा ने मोहनगढ़ की धान मंडी में हुए हत्याकांड में, जबकि वीरेंद्र सारस्वत ने सड़क दुर्घटना में एक वर्ष पूर्व अपनी जान गंवाई थी। दोनों की प्रथम पुण्यतिथि पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी स्मृति को मानव सेवा से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोजन को लेकर विस्तृत तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
शिविर में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की रक्त संग्रहण टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया जाएगा। आयोजकों का प्रयास है कि अधिकाधिक युवा रक्तदान के लिए आगे आएं और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दें।

