श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति चुनाव में मतदान का अंतिम आंकड़ा 73.98% रहा। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में कुल मतदाता 1,03,030 में से 76,219 मतदाताओं ने मतप्रयोग किया है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों में 123 बूथों में से 39 बूथ ऐसे रहें जिनपर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के आरओ उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में क्षेत्र के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए व बढ़चढ़ कर मतदान किया। वहीं सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव सहित पुलिस दल बल ने मोर्चा संभाले रखा और शांतिपूर्ण मतदान में अपना योगदान दिया। बता देवें रीड़ी के अंतिम आंकड़े आने अभी शेष है, हर एक अपडेट के लिए आप जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। वहीं विभिन्न गांवो से देखें अनेक फोटो:-