श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2026। क्षेत्र के गांव दुसारना पीपासरिया के 718 मतदाताओं में से एक भी ग्रामीण ने अभी तक मतदान नहीं किया गया है। बता देवें मतदान का समय छह बजे तक है और ऐसे में समाज चिंतको के इनके मतदान से वंचित रह जाने की चिंता भी सताने लगी है। वहीं अभी तक ग्रामीणों से समझाईश नहीं हो पाई है। उपखंड अधिकारी के बाद अब तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा व हलका पटवारी मौके पर पहुंचे है व समझाईश का प्रयास कर रहें है। यहां गांव के बुजुर्ग युवा सभी धरना स्थल पर मौजूद है। विदित रहें ग्रामीण 15 दिन से प्रदर्शन करते हुए लगातार मतदान बहिष्कार की चेतावनी दे रहें थे। परंतु प्रशासन की ओर से समझाईश समय पर पर्याप्त प्रयास नहीं हुए और आज भी मतदान से अभी तक वंचित है।
वहीं बता देवें अन्य गांवो में मतदान उत्साह के साथ संपन्न हो रहें है। गांव के बुजुर्ग व नव मतदाताओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। रीड़ी पंचायत समिति में दोपहर 3 बजे तक 51,578 मतदाताओं ने 59.59% किया मतदान। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में दोपहर 3 बजे तक 62,846 मतदाताओं ने 61% मतदान किया है। गांव ऊपनी में तीन बजे तक 67.13% मतदान हुआ है। इंदपालसर गुसाईंसर ग्राम पंचायत में 4.15 बजे तक 77.31% मतदान हुआ। यहां 2914 मतदाताओं ने मतदान कर दिया है। शेरूणा में भी 72 प्रतिशत मतदान हो गया है। यहां 3688 वोट पोल हो गए है।