श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2026। क्षेत्र में आडसर से मोमासर सड़क पर एक निजी विद्यालय के पास एक बाइक और कैम्पर की भिड़ंत हो गयी जिसमें बाइक सवार दो युवतियां घायल हो गयी है। 
दुर्घटना में बाइक पर दोनों बालिकाएं थी और सामने आ रही दूध की कैम्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार 18 वर्षीय धापू और 20 वर्षीय भगवानी निवासी लालासर घायल हुई है। उपजिला अस्पताल से घायल धापू को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पूर्व सरपंच सत्तासर सुनील मलिक दोनों बालिकाओं को अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचाया। एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर उपजिला अस्पताल पहुंचे व मामले की जांच कर रहें है।

1000458260-jgG34Iub.webp