श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 07 नवंबर 2026। शहर में शानदार ठहराव, स्वादिष्ट भोजन और भव्य आयोजनों के लिए प्रसिद्ध श्री करणी हेरिटेज रिसोर्ट ने अपनी सुविधाओं का विस्तार करते हुए नया आकर्षक स्वरूप तैयार किया है। महल जैसी भव्यता और हेरिटेज लुक के साथ सुसज्जित यह रिसोर्ट अब 120 कमरों की सुविधा के साथ मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है। पहले यहां 80 कमरे उपलब्ध थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर अब 120 कर दी गई है। शादी-विवाह एवं अन्य बड़े आयोजनों को ध्यान में रखते हुए रिसोर्ट में विशाल गार्डन की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही मेहमानों की सुविधा के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। भव्य वास्तुशैली और आकर्षक परिवेश इसे खास पहचान देते हैं। साथ ही यहां का नया स्विमिंग पूल भी क्षेत्रवासियों के लिए मनपंसद पार्टी पॉइंट बन गया है।
नये कलेवर में रेस्टोरेंट, शहरी भव्यता के अहसास के साथ शानदार स्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करणी रिसोर्ट का रेस्टोरेंट भी अब नए अंदाज में नजर आ रहा है। रेनोवेशन के बाद यहां शानदार इंटीरियर और भव्य लुक तैयार किया गया है। रेस्टोरेंट में प्रवेश करते ही एक ओर आकर्षक रिसेप्शन नजर आता है, वहीं दूसरी ओर मनोरंजन के लिए पूल टेबल की सुविधा भी दी गई है।
स्वाद और शुद्धता को प्राथमिकता देते हुए यहां अनुभवी एवं प्रोफेशनल शेफ की टीम कार्यरत है। भोजन तैयार करने में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया जाता है तथा हर व्यंजन के स्वाद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रवासियों के साथ ही बाहर रहने वाले प्रवासियों के लिए अब गांव आने पर उच्च स्तरीय रेस्टोरेंट सेवाएं मिल सकेगी।




