श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2026। बीकानेर संभाग के राजनीतिक परिदृश्य में युवा नेताओं की सक्रियता के बीच राजकीय डूंगर कॉलेज, बीकानेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक बुड़िया ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच बीकानेर संभाग के वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक हालात और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विदित रहें बुड़िया की चाची कमला पत्नी रामरतन बुड़िया ने गोपालसर ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर जीत दर्ज की है। एक ओर परिवार की ग्रामीण राजनीति में मजबूत उपस्थिति सामने आई है, वहीं दूसरी ओर अशोक बुड़िया की दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात ने क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को गति दी है।