श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2026। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान नेता कुंभाराम आर्य की 31वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
सभा को संबोधित करते हुए छात्रावास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने कहा कि कुंभाराम आर्य ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर जीवनभर गरीबों और किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा किसानों को भूमिस्वामित्व का अधिकार दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनका संघर्षमय जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर श्रवण कुमार भाम्भू, डालूराम कस्वां, मोहनराम सारण, भंवरलाल जाखड़, रामनिवास जाखड़ एवं संगीता बेनीवाल सहित छात्रावास के विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

95761541-90ce-40ff-a816-b57c5bec24aa-6V46q4g4.webp