श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2026। ताल मैदान में आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का आज अंतिम दिन है। माह के लास्ट सन्डे आज ही परिवार के साथ मेला घूम आए। इस बार मेले में शानदार झूले, त्योहारी खरीददारी व विभिन्न खाने पीने की स्टालें लगी है। बच्चों के लिए झूले, युवतियों के लिए कपड़े, पर्स व इमिटेशन ज्वेलरी की अनेक दुकानें सजी है। त्योहारी खरीददारी के लिए घरेलू सामान रियायती रेट पर उपलब्ध है। मेला संयोजक मनमोहन शर्मा ने बताया कि मेला का आज रात 10 बजे संपन्न हो जाएगा। क्षेत्र वासियों के पास मेला घूमने का अवसर आज का ही शेष है। नागरिक अपने परिवारों के साथ आज ही मेले पहुंचकर झूलों का आनंद ले सकते है।