श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के गांव पुदंलसर की हनुमान वाटिका में आज शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर की फुलों से सजावट कर बाबा का श्रृंगार किया गया है।
मंदिर पुजारी श्रवण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंदिर प्रांगण में शरद पूर्णिमा पर आयोजित 16वें महोत्सव में गाय के 301 किलो दूध की खीर बनाकर बाबा को भोग लगाया जाएगा। भजन कलाकार रामकुमार शर्मा एंड पार्टी राजलदेसर द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। रात सवा बारह बजे बाद अमृतमय खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव शामिल होकर भजन कीर्तन आरती प्रसाद का आनंद लेंगे।