श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2026। उपजिला अस्पताल में आमजन के हितार्थ धर्मचंद्र पुगलिया व किरणदेवी पुगलिया की स्मृति में उनके पुत्र भीखमचंद सुशीला पुगलिया ने एक कक्ष का जिर्णोद्धार करवाया। रविवार को इस कार्य का दानदाता परिवार ने समारोह पूर्वक उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर भामाशाह भीखमचंद तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, उपजिला अस्पताल प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी, डॉ. एन.पी मारू, श्रीगोपाल राठी, मालचंद सिंघी, कुसुम देवी बोर्ड, मंच पर रहें। उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी सहित स्टाफ ने पुगलिया का सम्मान किया। इस कार्य के लिए पुगलिया सहित प्रेरक रहें पांचीलाल सिंघी व फार्मासिस्ट संदीप पारीक का अस्पताल प्रशासन ने आभार जताया। पुगलिया ने सार्वजनिक हित में दिए गए सहयोग को अपना सौभाग्य बताया। डॉ एसएस नांगल सहित अतिथियों ने अस्पताल को पीड़ित मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उपक्रम बताया। कार्यक्रम में चांदरतन राठी, राजेंद्र स्वामी, रमेश बासनीवाल, निर्मल पुगलिया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र गोदारा, डॉ एसएस नांगल, दिनेश पड़िहार, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, सूर्यप्रकाश गांधी, तोलाराम मारू, शुभकरण पारीक, किशोर मारू, प्रदीप पुगलिया, भागीरथसिंह बिका सहित कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार चेतन स्वामी ने किया।


