श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2026। दीपावली के अवसर पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) नवंबर में करीब 2,400 पदों पर तीन नई भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग, यूडीएच, जल संसाधन और वित्त विभाग में फिजिकल टीचर इंस्ट्रक्टर (पीटीआई), जूनियर इंजीनियर और टैक्स असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे। कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (JEN) के करीब 900 पदों के लिए विज्ञापन 15 नवंबर तक जारी हो सकता है, जबकि पीटीआई और टैक्स असिस्टेंट की विज्ञप्तियां आचार संहिता के बाद आएंगी। भर्ती में फिजिकल टीचर इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) के 1200, जूनियर इंजीनियर के 900 और टैक्स असिस्टेंट के 300 पद शामिल हैं।