श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2026। रूप चौदस के दिन अलसुबह एक परिवार के घर खुशियों ने दस्तक दी। शेरुणा 108 एम्बुलेंस में मेडिकल कर्मी की तत्परता से इमरजेंसी स्थिति में प्रसूता का सुरक्षित प्रसव करवाया गया। प्रसूता ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार देर रात एक सिनीयला निवासी एक परिवार प्रसूता को लेकर सेरूणा पीएचसी पहुंचा था। यहां से चिकित्सक ने उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बीकानेर ले जाते समय रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर 108 एम्बुलेंस में तैनात नर्सिंग स्टाफ कृष्णकांत ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव करवाया। अपने गांव से गम्भीर अवस्था मे बीकानेर पीबीएम रैफर की प्रसूता की डिलिवरी बीकानेर में प्रवेश करते ही डूंगर कालेज के पास करवानी पड़ी। सुबह 3.35 बजे हुई डिलेवरी में माँ-बच्चा स्वस्थ होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। एम्बुलेंस पायलट पवन कुमार ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार ने विषम परिस्थिति में तत्परता दिखाने वाले दोनों एम्बुलेंस कर्मियों का आभार जताया।
