श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2026। रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए हनुमानगढ़-पटना-हनुमानगढ़ एवं कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
चोखी यात्रा डॉट कॉम के महेश बोहरा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ अंचल के लोगों को रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल रेल सेवा हनुमानगढ़-पटना-हनुमानगढ़ साप्ताहिक का लाभ मिल सकेगा। बोहरा ने बताया कि ये ट्रेन गाड़ी संख्या 04737, हनुमानगढ़-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.11.26 से 25.11.26 तक (03 ट्रिप) हनुमानगढ़ से प्रत्येक बुधवार को 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.30 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04738, पटना-हनुमानगढ़ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.11.26 से 26.11.26 तक (03 ट्रिप) पटना से प्रत्येक गुरुवार को 22.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 09.00 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में पीलीबंगा, सूरतगढ़, लूनकरनसर, लालगढ़, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर, रींगस, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज (वाया मिर्जापुर), पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। विदित रहें चोखी यात्रा डॉट कॉम की सेवाएं श्रीडूंगरगढ़ में सभी प्रकार की टिकिटें बनाने के लिए उपलब्ध है। क्षेत्रवासियों को इससे टिकिटें बनाने की सुविधा विश्वसनीयता के साथ मिल रही है।