श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2026। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैन मंदिर में सैन समाज की ओर से धार्मिक आयोजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के नवनिर्वाचित पार्षद किशन फूलभाटी एवं हनुमान फूलभाटी, पार्षद मायादेवी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश फूलभाटी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू सहित राजलदेसर नगरपालिका अध्यक्ष गोपाल सैन का समाज की ओर से साफा, दुपट्टा, माला पहनाकर प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं समाज के वरिष्ठ सदस्य कमल किशोर फूलभाटी एवं हरिराम गोला का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
आयोजन के दौरान मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को खीर एवं मतीरे का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों ने भाग लेकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर श्रीभगवान गोला, सत्यनारायण भाटी, मोतीलाल गहलोत, बाबूलाल टोकसिया, किशोर पड़िहार, संपत्त टाक, गोपाल भाटी, कन्हैयालाल गहलोत, पवन पड़िहार, संदीप भाटी, जगदीश गोला, जगदीश धांधल, महेंद्र गोला, नारायण पंवार, कालूराम टोकसिया, बजरंग जाड़ीवाल, गोपाल चौहान, रामलाल गोला, नरेंद्र फूलभाटी, कालू सोलंकी, आशीष सिंगराज भाटी, सैन यूनियन अध्यक्ष शिव गहलोत, पूसाराम गौड़, मुन्नालाल भाटी एवं प्रदीप भाटी सहित अनेक समाजबंधु शामिल हुए।
सैन समाज अध्यक्ष महेंद्र सैन ने आयोजन में शामिल हुए सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।


