श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2026। दुसारना पीपासरिया के ग्रामीण एक पखवाड़े से मतदान बहिष्कार की चेतावनी के साथ धरना प्रदर्शन कर रहें है। ग्रामीण कोटासर में स्थित अपने मतदान बूथ पर नहीं पहुंचे और धरना स्थल पर ही जमे रहें। उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल व विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल मौके पर पहुंचे है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मतदान की अपील करते हुए ग्रामीणों से समझाईश की जा रही है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला मतदाता भी उपस्थित है। विदित रहें दुसारना पंडरिकजी से निकाल कर पीपासरिया को कोटासर में मिलाने का विरोध करते हुए ग्रामीण पुन पंडरिकजी में शामिल करने या नई ग्राम पंचायत बना देने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहें है।

78ea8cbc-1a60-47d4-8c66-870a528b98a3-31W4AT6l.webpa7b52324-0b10-404d-be8b-053ed887adc5-Y8XOIt89.webp