श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2026। गांवो में आज पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है। क्षेत्र के गांव नोसरिया, धर्मास व रीड़ी सहित अनेक गांवो में मतदान में गति धीमी है। बेनीसर में भी सुबह मतदान तेज रफ्तार से हुआ वहीं दोपहर करीब सवा बारह बजे बूथ सुना पड़ा है। दो चार मतदाता यहां पहुंच कर मतदान कर रहें है। पूनरासर में 12 बजे तक 47 प्रतिशत तक वोटिंग हुई है। वहीं दृष्टि बाधित, बुजुर्ग व शतायु मतदाता उत्साह के साथ मतदान कर रहें है और युवा पीढ़ी सहित मतदाताओं को जागरूकता के साथ मत दान करने की प्रेरणा दे रहें है। वहीं विधायक तारांचद सारस्वत ने अपने पैतृक गांव गुसाईंसर बड़ा व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने अपने पैतृक गांव मंगलाराम गोदारा ने मतदान किया। दोनों नेताओं ने आमजन से मतदान करने की अपील की है। बता देवें मतदान का समय शाम 6 बजे तक है और सभी प्रत्याशी भी मतदान करवाने के लिए प्रयासरत है।