श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ में 14 व रीड़ी में 14 अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस व प्रशासन की नजर है और पल पल की अपडेट अधिकारियों द्वारा ली जा रही है। रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में इंदपालसर गुसाईंसर के बूथ नबंर 8, रीड़ी में बूथ नबंर 13 व 15, ऊपनी में बूथ में 26, दुसारणा पंडरिकजी में बूथ नबंर 30, कल्याणसर में बूथ नबंर 32, सांवतसर बूथ नबंर 53, लिखमीसर दिखणादा का बूथ 64, राजेडू का बूथ 66, बापेऊ का बूथ नबंर 70, कल्याणसर नया का बूथ 61, जाखासर भोमसिंहावतान का बूथ 87, सोनियासर शिवदानसिंह का बूथ नबंर 75, कुनपालसर का बूथ नबंर 89 पर पुलिस ने लगातार गश्त करते हुए दल लगाए है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के क्रिटिकल बूथ गुसाईंसर बड़ा का 31 नबंर, जालबसर का 44 नबंर बूथ, आड़सर का 54 नबंर बूथ, मोमासर का 58 नबंर बूथ, सत्तासर का 68 नंबर बूथ, कुंतासर का बूथ नबंर 76, धीरदेसर चोटियान का बूथ नबंर 78, बिग्गा का बूथ नबंर 92, ठुकरियासर का बूथ नबंर 111, पुदंलसर का 114 नबंर, पुनरासर का 1 नबंर बूथ, शेरूणा का 6 नबंर बूथ, जोधासर का बूथ नबंर 12 व लखासर का बूथ नबंर 16 अतिसंवेदनशील में शामिल है। इन बूथों पर पांच पांच पुलिस कर्मियों के दल तैनात है, जिनमें दो हथियारबंद जवान है। 
एक बूथ पर तुरंत दूरस्त करवाई मशीन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह मतदान शुरू होने से पहले राजेडू में स्थित मतदान केंद्र पर एक ईवीएम मशीन मॉक वोटिंग के दौरान चली नहीं। इसकी शिकायत रिर्टनिंग अधिकारी द्वितीय श्रीवर्द्धन शर्मा को मिली और शर्मा ने तुरंत मशीन को दूरस्त करवाया। मशीन सुचारू काम करने लगी और मतदान शुरू हुआ। शर्मा स्वयं दल के साथ फील्ड में है और उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो रहा है।

9d9f9436-e2af-4dd6-b3eb-23409c5ece28-oosSbE4j.webp
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में रौचक है चुनाव, मतदान के बाद चर्चाओं में मशगुल है ग्रामीण।
931a3dda-44b6-4b87-b2a1-b1c46e3bc1b4-0RUHUIwo.webp
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में मतदान करने पहुंच रहें मतदाता।
968aeae5-bea1-4d4f-97c1-92a61df89689-g1AnRQl7.webp
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बरजांगसर व कुनपालसर में ग्रामीण पहुंच रहें मतदान के लिए।
a77ae443-0d9c-4241-a624-b626f2876dde-CG1ebh5o.webp
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में एक एक वोट का पहचान पत्र जांच कर मतदान करने भेजते कार्मिक।