श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवबंर 2026। मतदान प्रतिशत दोपहर चढ़ने के साथ मतदान जारी है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 43.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां कुल 45,076 मतदाताओं ने मतदान किया है। रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 44.01% प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 38096 मतदाताओं ने मत दे दिया है। वहीं सेरूणा में अब तक 2743 मतदाताओं ने मत दे दिया है। सूडसर में तीन बूथों पर 2173 में से 900 वोट पोल हुए है। जाखासर में 1 बजे तक 43 प्रतिशत मतदान हुआ है। टेऊ में 12 बजे तक 42 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 2255 मतदाता में से 1117 ने मतदान कर दिया है। वहीं उत्साहित कार्यकर्ता भी मतदाता की गणना में जुटे है। पूनरासर में 12 बजे तक 47 प्रतिशत वोट पड़े है। बापेऊ में 43.21% मतदान हुआ है। यहां 3888 कुल मतदाता है और यहां 1681 मतदाताओं ने मतदान कर दिया है।
आप क्षेत्र की सभी चुनावी अपडेट के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।