श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2026। बीती रात करीब 12 बजे बाद पुलिस ने हाइवे किनारे स्थित एक घर से अवैध देशी शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में एसआई सुभाष कुमार, हैड कांस्टेबल झूमरराम, कांस्टेबल पुनीत, नरेंद्र की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस जाप्ता रात को गश्त पर रवाना हुआ और बीकानेर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। यहां दल को सूचना मिली कि हाइवे किनारे 29 वर्षीय मूलचंद पुत्र भंवरराम सांसी निवासी सिंथल ने एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी है। पुलिस ने मकान का गेट खुलवाया तो आरोपी ने दरवाजा खोला और पूछताछ करने पर मकान में शराब पड़ी होना बताया। पुलिस ने तलाशी लेते हुए 6 कार्टून शराब बरामद की। चार कार्टून में ढोला मारू के 48-48 पव्वे भरे थे व पांचवे में 21 पव्वे, छठे में 39 पव्वे शराब भरी थी। पुलिस ने कुल 275 पव्वे बरामद किए व आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।
पुलिस कार्रवाई: चुनावी माहौल में एक मकान से 6 पेटी अवैध शराब बरामद की, एक आरोपी को गिरफ्तार
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• पुलिस कार्रवाई
यह भी पढ़ें (Also Read)
रेत से भरे ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू