श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2026। एक 19 वर्षीय युवती को एक युवक रात को भगा ले गया और युवती के भाई ने थाने पहुंचकर नामजद युवक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई सुभाष मामले की जांच कर रहें है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसकी बहन को रामदयाल निवासी जाखासर बहला फुसलाकर भगा ले गया। सुबह घर से युवती के गायब होने की जानकारी परिजनों को हुई तो उसकी तलाश शुरू की गई। युवती का कुछ पता नहीं चला और दोनों का फोन ऑफ आ रहा है।