श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2026। नेशनल हाइवे पर आज सुबह एक रेत से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं लखासर टोल टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी की सेफ्टी जांच की और रोड पर यातायात को सुचारू करवाने में सहयोग किया। गाड़ी चालक नारायण राम निवासी बीदासर ट्रक लेकर बीकानेर से सीकर की ओर जा रहा था। करीब सवा सात बजे दुर्घटना हुई ट्रक जलने से खासा नुकसान हो गया है।

