श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2026। पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर एक्टिव है। क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान आज शुरू हो गए है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान केंद्रो पर मतदात किया जा रहा है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव सफल करवाने के पुख्ता इंतजाम किए है। श्रीडूंगरगढ़ के सभी 19 व रीड़ी के 17 वार्डों में सेक्टर ऑफिसर तैनात किए है। श्रीडूंगरगढ़ में 14 और रीड़ी में 16 बूथ है। सभी बूथों पर 2-2 पुलिसकर्मी तैनात है, वही अति संवेदनशील बूथों में 5-5 पुलिसकर्मी तैनात है, जिनमें से 2 हथियारबंद जवान है। वहीं प्रति दो पंचायतों पर एक एक मोबाइल पुलिस पार्टी तैनात है। जिनमें सब इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारी तैनात है, जो लगातार क्षेत्र में गश्त करेंगे। फिलहाल शांतिपूर्ण मतदान की सुचना है।