श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2026। गुलाबी ठंड के बीच गांवों में लोकतंत्र का उत्सव परवान चढ़ रहा है। सरपंचाई की प्रतिष्ठा और गांव की सरकार चुनने के उत्साह के साथ गुरुवार सुबह क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव को लेकर गांवों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आज गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें है। प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं तो मतदाताओं के चेहरों पर लोकतंत्र के पर्व की रौनक नजर आ रही है। कई गांवों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगने लगी हैं। चुनावी मुकाबलों के बीच ग्रामीणों का एक-एक वोट प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की टीम गांव-गांव से मतदान की तस्वीरें और चुनावी अपडेट पाठकों तक लगातार पहुंचाएगी आप देखते रहें विश्वसनीय व प्रामाणिक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।