श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2026। क्षेत्र की 64 ग्राम पंचायतों में सरपंचाई के लिए 328 नेता मैदान में रहे है, प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों में 177 सरपंच प्रत्याशी मैदान में है, वहीं रीड़ी पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों में 151 सरपंच प्रत्याशी खड़े है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों में सरपंचाई के लिए कुल 269 नामांकन किए गए थे, इनमें से कुछ डमी पर्चे गए और कुछ को दूसरे सरपंच प्रत्याशियों ने समझाईश कर बिठा लिया। नामांकनों की जांच एवं नाम वापसी के बाद 177 प्रत्याशी मैदान में रहें है। इनमें सर्वाधिक ग्राम पंचायत बिग्गा में सरपंच प्रत्याशी है। यहां कुल 16 जनों ने सरपंचाई के लिए अपनी दावेदारी की है। इसी प्रकार समंदसर, सुरजनसर, मोमासर में 8-8 प्रत्याशी, धीरदेसर चोटियान, कित्तासर भाटीयान में 7-7 प्रत्याशी, पूनरासर, शेरूणा, माणकरासर, तोलियासर में 6-6 प्रत्याशी, जालबसर, धीरदेसर पुरोहितान, बिग्गाबास रामसरा, जैतासर में 5-5 प्रत्याशी, लखासर, लोढेरा, गुंसाईसर बड़ा, उदरासर, लिखमादेसर, कुंतासर, सातलेरां, पुंदलसर, बेनीसर में 4-4 प्रत्याशी, लाखनसर, आडसर, कित्तासर बिदावतान, जैसलसर, ठुकरियासर में 3-3 प्रत्याशी मैदान में है एवं ग्राम पंचायत जोधासर, बींझासर, डेलंवा, सत्तासर, हेमासर में सीधे सीधे दो-दो प्रत्याशियों की आमने सामने की टक्कर रहेगी। वहीं दूसरी और रीड़ी पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों में कुल 255 नामांकन किए गए, जिनमें से 2 नामांकन खारीज हुए। 253 नामाकंनों में से डमी प्रत्याशियों एवं आपसी समझाईश से बनी सहमती के कारण 102 नामांकनों की नाम वापसी के बाद 151 प्रत्याशी मैदान में रहे है। यहां पर सर्वाधिक ग्राम पंचायत बरजांगसर एवं टेऊ में 9-9 प्रत्याशी मैदान में है, वहीं ग्राम पंचायत लिखमीसर उतरादा में 8 प्रत्याशी, सांवतसर में 7 प्रत्याशी, धनेरू, जाखासर, लिखमीसर दिखणादा, सोनियासर मीठिया, सूडसर में 6-6 प्रत्याशी, बापेऊ, इंदपालसर बड़ा, जाखासर भोमसिंहवतान, कल्याणसर नया, कुनपालसर, राजेडू, रीड़ी, ऊपनी में 5-5 प्रत्याशी, बाडेला, धर्मास, दुलचासर, गोपालसर, कल्याणसर पुराना, केऊ, मिंगसरिया, सोनियासर शिवदानसिंह में 4-4 प्रत्याशी, देराजसर, दुसारणा पंडरिकजी, इंदपालसर गुंसाईसर, इंदपालसर सांखलान, में 3-3 प्रत्याशी एवं ग्राम पंचायत बाना, कोटासर में सीधे तौर पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
श्रीडूंगरगढ़ की 33 पंचायतों में 177 और रीड़ी की 31 पंचायतों में 151 उम्मीदवार सरपंचाई की दौड़ में उतरे।