श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2026। लिखमीसर दिखणादा में 6 और उत्तरादा में 8 उम्मीदवार सरपंच चुनाव मैदान में उतरे है। प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्नो की जानकारी एक एक मतदाता को दे रहें है। वहीं सोनियासर मिठिया में भी 6 महिला प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। सभी प्रत्याशियों के साथ उनके परिजन व समर्थक भी एक एक वोट के लिए प्रयास कर रहें है।
लिखमीसर दिखणादा में अर्जुनराम हेमाराम को प्रेस, केशराराम डालाराम को स्लेट, केसराराम गोरखाराम को कटहल, मघाराम केशुराम को जुराबें, रेवंतराम जयपाल को चाय की केतली, संतोष कुमार पुराराम को सोफा का चुनाव चिह्न मिला है। यहां भी मुकाबला रोमांचक है और हर घर चर्चा सरपंच की हो रही है। वहीं लिखमीसर उतरादा में सरपंच प्रत्याशी परमेश्वरी देवी को प्रेस, मंजू देवी प्रेस व एक दूसरी मंजू देवी को कटहल, ममता चौधरी को जुराबें, विमला को चाय की केतली, संजूगिरी को सोफा, सुमन को भिंडी व सुमित्रा को हेलमेट मिला है। उत्तरादा में वार्ड 4 से तीन सरपंच प्रत्याशी खड़ी हुई है वहीं वार्ड 3 से दो व वार्ड 1, 2, व 5 से एक एक प्रत्याशी चुनावी रण में किस्मत आजमा रही है। सोनियासर मिठिया में भी 6 महिला प्रत्याशियों ने सरपंचाई के लिए दावेदारी की है। यहां अनिता मेघवाल को प्रेस, पार्वती को स्लेट, भंवरीदेवी को कटहल, राजू देवी को जुराबें, सुमित्रा हेतराम को चाय की केतली और सुमित्रा चतरराम को सोफा चुनाव चिह्न दिया गया है।
लिखमीसर दिखणादा में 6 और उत्तरादा में 8 उम्मीदवार, उत्तरादा में एक ही वार्ड से तीन सरपंच प्रत्याशी चुनाव लड़ने उतरी, सोनियासर मिठिया में भी 6 ने की दावेदारी।