मिंगसरिया नोसरिया से श्रद्धालु युवा डाक ध्वजा लेकर हुए रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया नोसरिया से श्रद्धालु युवा डाक ध्वजा लेकर रवाना हुए। ग्रामीणों ने माँ करणी के जयकारें लगाते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर विदा किया। युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने लखासर गांव के पास ध्वजा लेकर दौड़ते हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान गाड़ियों का काफिला डाक संघ के साथ रहा। मार्ग की भी व्यापक व्यवस्थाएं की गई है।


समंदसर में गूंजे श्री नेत सिंह भोमिया जी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में विगत रात्रि लोकदेवता नेतसिंह भोमियाजी महाराज की महिमा को समर्पित विशाल भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। प्रसिद्ध कलाकारों ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा गांव भोमियाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। भजन संध्या में समंदसर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कलाकारों ने भजनों के माध्यम से लोकदेवता की महिमा का गुणगान किया। देर रात तक चले जागरण में श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और जयकारों के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि खिंयाराम गोदारा, जिला परिषद प्रत्याशी मामराज गोदारा, राजू गोदारा, जगदीश, गोरधन, मामराज आंवला, मुल्तान शर्मा, देवीलाल शर्मा, सीताराम गोदारा, श्योपत, शंकर भादू, दानाराम सहित अनेक ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

2d23f2ff-e952-4014-8cdc-40e7db242db0-j71yOBMD.webp