श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गुरूवार को सुनसान जगहों पर बैठकर नशा करते में अलग अलग मामलों में पुलिस ने पांच युवकों को पकड़ कर थाने पहुंचाया और शांति व्यवस्था के लिए पाबंद करवाया। 
हैड कांस्टेबल लेखराम ने हेमासर फांटे पर टीम के साथ कार्रवाई करते हुए लखासर निवासी अजय, हनुमान व पुंदलसर निवासी शिवराज को पकड़ा व शांति व्यवस्था के तहत पाबंद करवाया। वहीं एसआई सुभाष ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मोमासर बास निवासी योगेश को और एसआई राजेंद्र कुमार ने बीदासर रोड पर लहराते हुए गाड़ी चलाने पर 27 वर्षीय आशीष उर्फ राम पुत्र कुष्ण कुमार ब्राह्मण निवासी आड़सर बास को पुलिस टीम ने पकड़ा और थाने पहुंचाया। युवक को हवालात में बंद किया गया और शांति व्यवस्था के लिए पाबंद करवाया गया।