मिंगसरिया से निकली डाक ध्वजा ने बनाया रिकार्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2026। नवरात्रा के दौरान मातारानी की भक्ति में श्रद्धालु डूबे हुए है। क्षेत्र के कई गांवों से पदयात्राएं एवं डाकध्वजा रिले दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव मिंगसरिया के युवाओं ने क्षेत्र की सबसे तेज डाक ध्वजा देशनोक पहुंचाने का रिकार्ड बनाया है। मिंगसरिया से देशनोक तक 120 किलोमीटर का रास्ता 5 घंटे 31 मिनट में पूरी की। टीम के सदस्यों ने बारी-बारी से दौड़ते हुए माता के जयकारों के साथ ध्वजा को आगे बढ़ाया व माता के भक्तों के अनुसार यह अब तक की सबसे तेज़ डाक ध्वजा है।
गुरु जसनाथ जी की शिक्षा पर नशामुक्ति की अपील लिए जन-जन तक पहुंचेंगे पूनरासर के युवा, निकाली बाइक रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2026। सिद्धेश्वर गुरु जसनाथ जी एवं मां सती कलालदे के 520वें अंतर्ध्यान महोत्सव के अवसर शनिवार को उनके मुख्य धाम कतरियासर से क्षेत्र के गांव पूनरासर के युवाओं ने सदाचार संकल्प-नशामुक्ति जीवन मुहीम की शुरुआत की। इस अवसर पर पूनरासर से युवा सदाचारी प्रहरी दल ने बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से युवाओं ने गली-गली पहुंचकर गुरु जसनाथ जी की शिक्षाओं, सदाचार और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। आयोजनकर्ता भगवान सिद्ध ने इस मुहीम के माध्यम से समाज में सदाचार की भावना को मजबूत करने और नशामुक्त जीवनशैली की अपील की गई।

सालासर धाम के लिए 21वीं पदयात्रा की रवानगी 21 अक्टूबर को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के मोमासर बास से जय श्रीराम सालासर पैदल यात्री संघ की 21वीं पदयात्रा 21 अक्टूबर 2026 को रवाना होगी। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर आज हंसराज प्रजापत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सालासर धाम जाने वाले पैदल यात्रियों की मार्ग में सेवा-सुविधाओं की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में विनोद बोरावड़, कमल बोरावड़, गणेश जांगिड़, रमेश प्रजापत, प्रभुदयाल प्रजापत, दिनदयाल प्रजापत, गजेन्द्र सैनी, मूलचंद, राहुल एवं रामप्रताप सारस्वत मौजूद रहे।