श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के गांव पुंदलसर में एक युवक की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गयी है।
गांव पुंदलसर से उपनी मार्ग की रोही में स्थित खेत में बनी डिग्गी में 25 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र जैसाराम गोदारा की डूबने से मृत्यु हो गयी है। बीती रात घटना हुई है और परिजनों ने अलसुबह डिग्गी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। एएसआई देवाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी की डिग्गी से निकलवा कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
